Search

 
 
 

हाई स्ट्रीट मॉल के पास पॉलिसी बाजार में कार्यरत अधिकारी की कार की डिक्की तोड़कर लाखों के सामान की चोरी

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया. मेन रोड स्थित हाई स्ट्रीट मॉल के बगल की गली में जोखीराम कॉम्प्लेक्स के समीप खड़ी कई कारों की डिक्की तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, चार्जर, पर्स समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिये.
 

Ranchi : रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया. मेन रोड स्थित हाई स्ट्रीट मॉल के बगल की गली में जोखीराम कॉम्प्लेक्स के समीप खड़ी कई कारों की डिक्की तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, चार्जर, पर्स समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिये.

 

जानकारी के अनुसार पॉलिसी बाजार में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी सुभोजित चटर्जी की हुंडई कार उनके कार्यालय के बाहर खड़ी थी. चोरों कार की डिक्की तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप, चार्जर और पर्स लेकर फरार हो गये. पर्स में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे.

 

इसी दौरान चोरों ने विनोद कुमार झा की कार को भी निशाना बनाया और डिक्की तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान चोरी कर लिया. लगातार एक के बाद एक वाहनों को निशाना बनाए जाने से आसपास के कार्यालयों में काम करने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में शामिल मेन रोड के पास इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. उनका आरोप है कि इलाके में चोर-उचक्कों के हौसले बुलंद है उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है.

 

घटना के बाद सुभोजित चटर्जी और विनोद कुमार झा ने हिंदपीढ़ी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों को आश्वस्त किया है कि शुक्रवार को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके.

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि स्थानीय लोग इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.

 
  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही