Search

 
 
 

GOOD NEWS : झारखंड के 510 प्लस टू स्कूलों में जनजातीय, क्षेत्रीय भाषाओं के 1033 PGT शिक्षकों की होगी बहाली

 
Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों में मानविकी, क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई जल्द शुरू करने को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. राज्य के सभी 510 प्लस टू स्कूलों में इन भाषाओं की पढ़ाई शुरू करने के लिए सबसे पहले शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए विभाग ने मानविकी, क्षेत्रीय और जनजातीय विषय के 1033 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) का पद सृजन करने का प्रस्ताव तैयार किया है. यह प्रस्ताव प्रशासी पदवर्ग समिति को भेज दिया गया है. वहां से अप्रूवल मिलने के बाद जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी. इसे भी पढ़ें - जमीन">https://lagatar.in/land-businessman-kamal-bhushan-murder-case-ranchi-police-attached-house-main-accused-chhotu-kujur/">जमीन

कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड: रांची पुलिस ने की मुख्य आरोपी छोटू कुजुर के घर की कुर्की

फिलहाल प्लस टू स्कूलों में 11 विषयों की होती है पढ़ाई

हाईकोर्ट में दायर पीआईएल नंबर 3547/2016 में कोर्ट द्वारा पारित आदेश के तहत विभाग ने नये पदों के सृजन और अप्रासंगिक हो चुके पदों को सरेंडर करने की अनुशंसा के लिए एक समिति का गठन किया था. इसी समिति ने 1033 नये पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार किया है. राज्य के प्लस टू स्कूलों में फिलहाल 11 विषयों की पढ़ाई होती है. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, रसायन शास्त्र, भौतिकी, जीव विज्ञान, गणित और वाणिज्य विषय के लिए सभी स्कूलों में एक-एक पद सृजित हैं. समिति की अनुशंसा को अप्रूवल मिलने के बाद स्कूलों में और दो-दो पदों का सृजन होगा.

5610 पद स्वीकृत, लेकिन कार्यरत हैं सिर्फ 2490

झारखंड में कुल 635 प्लस टू स्कूल हैं. इनमें से 510 प्लस टू स्कूलों में पद स्वीकृत हैं, जबकि 125 स्कूलों को प्लस टू के लिए अपग्रेड किया गया है. अपग्रेड स्कूलों के लिए अब तक शिक्षकों के कोई पद स्वीकृत नहीं किये गये हैं. प्लस 2 स्कूलों में 11वीं और 12वीं में करीब 276979 बच्चे पढ़ते हैं. इन छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों के कुल 5610 पद स्वीकृत हैं, लेकिन कार्यरत महज 2490 ही हैं.

किस जिले में हैं कितने प्लस टू स्कूल

पलामू 31, धनबाद 17, बोकारो 21, कोडरमा 18, सिमडेगा 13, गिरिडीह 27, हजारीबाग 38, पश्चिमी सिंहभूम 36, पाकुड़ 16, पूर्वी सिंहभूम 20, रांची 37, रामगढ़ 12, सरायकेला खरसावां 18, साहिबगंज 16, देवघर 26, दुमका 23, जामताड़ा 11, गढ़वा 23, गोड्डा 26, गुमला 19, लातेहार 16 और लोहरदगा में 12 प्लस टू स्कूल हैं. इसे भी पढ़ें -NIA">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-top-naxalites-had-planned-a-major-attack-to-avenge-arrest-maoist-leader-prashant-bose/">NIA

जांच में खुलासा: माओवादी नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए शीर्ष नक्सलियों ने रची थी बड़े हमले की साजिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही