Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गूगल, फेसबुक, व्हॉट्सएप ने IT मंत्रालय से साझा किया ब्योरा, ट्विटर है कि मानता नहीं

Advertisement
Advertisement

NewDelhi  : गूगल, फेसबुक और व्हॉट्सएप द्वारा नये डिजिटल नियमों के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से ब्योरा साझा किये जाने की खबर है.  लेकिन जानकारी के अनुसार ट्विटर अभी इन नये नियमों का पालन नहीं कर रही है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. सूत्रों का कहना है कि टि्वटर ने अभी तक मंत्रालय को मुख्य अनुपालन अधिकारी से संबंधित ब्योरा नहीं दिया है.

इसे भी पढ़ें : रवि">https://lagatar.in/ravi-shankar-prasad-said-whatsapp-users-privacy-will-not-be-affected/70223/">रवि

शंकर प्रसाद ने कहा, वॉट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी पर नहीं होगा असर, सोशल मीडिया कंपनियों को मेसेज का सोर्स बताना होगा

विधि कंपनी में काम करने वाले वकील का नाम दिया

हालांकि नोडल संपर्क और शिकायत अधिकारी के रूप में एक विधि कंपनी में काम करने वाले वकील का नाम दिया है. बता दें कि नये नियमों के तहत यह व्यक्ति सोशल मीडिया कंपनी का कर्मचारी होना चाहिए, जो भारत में कार्यरत हो. सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर बड़े सोशल मीडिया मंचों ने मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल संपर्क व्यक्ति और शिकायत अधिकारी का ब्योरा आईटी मंत्रालय से साझा कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-pm-modi-did-not-understand-corona/76236/">राहुल

गांधी ने कहा, पीएम मोदी आजतक कोरोना को समझ नहीं पाये, जावड़ेकर ने कहा, लोग उनकी नौटंकी पहले ही नकार चुके हैं

माइक्रोब्लॉगिंग साइट सरकार के साथ तकरार के मूड में!

ट्विटर इंडिया के प्रमुख के एक ट्वीट से इस आशंका को बल मिला है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट सरकार के साथ तकरार के मूड में है. दरअसल, ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग एडिटर मनीष माहेश्वरी ने शुक्रवार को एक स्लोगन ट्वीट किया. अंग्रेजी में लिखे इस स्लोगन का अर्थ है, `यह मुश्किल होने वाला है लेकिन मुश्किल का मतलब असंभव नहीं है.`उनके इस पोस्ट को ट्विटर और भारत सरकार के बीच जारी टकराव की स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है.

 सूत्रों के अनुसार  सरकार द्वारा  गुरुवार को सख्त रुख अपनाये जाने के बाद टि्वटर ने अपने नोडल संपर्क व्यक्ति और शिकायत अधिकारी के रूप में भारत में एक विधि कंपनी में काम करने वाले वकील का नाम दिया है.

टि्वटर ने आरोप लगाया था

 गुरुवार को सरकार ने कहा था कि टि्वटर भारत की छवि को आघात पहुंचाने के लिए निराधार आरोप लगा रही है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर अपनी शर्तें थोपने का प्रयास कर रही है. जान लें कि  इससे पहले टि्वटर ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस उसके कार्यालय आकर धमकाने का प्रयास कर रही है. सरकार और दिल्ली पुलिस दोनों ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी थी.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही