Search

 
 
 

भारत में 10 अरब डॉलर निवेश करेगी गूगल, अमेजन के सीईओ ने रोजगार बढ़ाने में मदद करने का आश्वासन दिया

 
Washington : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार दिवसीय अमेरिकी राजकीय यात्रा के दौरान अमेरिका कई कंपनियों के टॉप अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की. इनमें गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, अमेजन के सीईओ एंड्रयू जेसी और बोइंग के सीईओ डेविड एल कैलहौन शामिल हैं. पीएम से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई ने भारत के डिजिटलाइजेशन फंड में 10 अरब डॉलर (82 हजार करोड़) निवेश करने की घोषणा की है. साथ ही गूगल ने गुजरात की गिफ्ट सिटी में ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की घोषणा की है. (पढ़ें, प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-leaves-for-egypt-from-us-first-official-visit-by-an-indian-pm-since-1997/">प्रधानमंत्री

मोदी अमेरिका से मिस्र के लिए रवाना, 1997 के बाद किसी भारतीय पीएम की पहली आधिकारिक यात्रा)

पीएम मोदी से मिलना सम्मान की बात - सुंदर पिचाई

अल्फाबेट के सीईओ ने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए पीएम मोदी का विजन दूसरे देशों के लिए एक ब्लूप्रिंट के रूप में काम करता है. कहा कि प्रधानमंत्री का विजन उनके समय से कहीं आगे है. कहा कि अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मिलना सम्मान की बात थी. कहा कि ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर की मदद से 100 से अधिक भारतीय भाषाओं को हैंडल किया जा सकेगा.

भारत में रोजगार बढ़ाने में मदद करेंगे एंड्रयू जेसी

अमेजन के सीईओ एंड्रयू जेसी ने कहा है कि वह भारत में रोजगार बढ़ाने में मदद करेगी. साथ ही एमएसएमई कंपनियों के डिजिटाइजेशन में मदद करेगी. साथ ही भारत के उत्पादों को दुनियाभर में एक्सपोर्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. दूसरी तरफ बोइंग के सीईओ डेविड एल कैलहौन ने कहा कि पीएम मोदी भारत के विकास के लिए जूनून रखते हैं. उनकी एयरोस्पेस और एविएशन में खासी दिलचस्पी है. उनका बड़ा विजन है. उन्होंने कहा कि भारत एविएशन और एयरोस्पेस में बड़ी भूमिका निभा सकता है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/government-of-india-and-america-has-prepared-land-for-industry-industrialists-should-implement-it-modi/">भारत

और अमेरिका की सरकार ने उद्योग जगत के लिए तैयार की जमीन, अमलीजामा पहनायें उद्योगपति : मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही