Search

 
 
 

गोपालगंज: स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Gopalganj: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम के पास स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए बरौली थाने के पास शव को सड़क पर रखकर सीवान-सरफरा स्टेट हाईवे को जाम कर दिया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. छात्र प्रतीक की उम्र 15 साल के आसपास है. हत्या के इस मामले में लव ट्रायंगल की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक ही लड़की से दो दोस्त प्यार करते थे. प्रतीक को उसके दोस्त ने लड़की से बात करने के लिए मना किया था. 12 दिन पहले इसको लेकर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी. प्रतीक के दोस्त की उम्र भी 15 साल के आसपास है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि हिरासत में लिए गए प्रतीक के दोस्त ने यह सारी बात बताई है. घटना के बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. घटनास्थल से पुलिस को एक चाकू, छात्र का बैग और साइकिल मिला है. एसपी का कहना है कि इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस प्रतीक के दोस्त और एक महिला से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें: भीषण">https://lagatar.in/timing-of-schools-changed-in-patna-due-to-severe-heat-patna-district-magistrate-issued-notification/">भीषण

गर्मी के चलते पटना में स्कूलों की टाइमिंग बदली, जिला मजिस्‍ट्रेट ने जारी किया नोटिफिकेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही