Search

 
 
 

गोपालगंज: युवती से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दो फरार

 
Gopalganj: एक युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र का है. युवती अपने बीमार पिता का इलाज कराने आयी थी. जहां उसके साथ यह घटना हुई. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित यूपी की है. बताया जाता है कि युवती अपने बीमार पिता का इलाज कराने गोपालगंज आयी थी. थावे- कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द हो जाने से वह पिता के साथ रात स्टेशन पर रूक गयी. इसी दौरान सोमवार की सुबह चार बजे स्टेशन पर मौजूद तीन लड़कों की नजर युवती पर पड़ी. वे पीड़िता को स्टेशन से बाहल ले गए  और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. स्थानीय लोगो ने जब युवती को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पीड़िता इलाजरत है. घटना के पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे. इसे भी पढ़ें- उमर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-assembly-tributes-paid-to-26-people-killed-in-terrorist-attacks/">उमर

अब्दुल्ला ने विस में कहा, आतंकी हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही