Search

 
 
 

गोपालगंज: कार और बाइक में टक्कर, युवक की मौत

 
Gopalganj: सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के निवासी बहादुर पड़ीत के रूप में हुई है. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है. जहां पकड़ी गांव के पास एक डिजायर कार ने बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी. इससे दोनों सड़क के किनारे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा इलाजरत है. बताया जाता है कि मृतक अपने पुराने निवास मसरख से नए घर सिरसा लकड़ी के काम के लिए कारपेंटर मसरख निवासी वीरेंद्र शर्मा को बाइक पर बैठाकर आया था. काम पूरा करने के बाद, वह मसरख लौट रहा था. इसी दौरान, जब वह पकड़ी गांव के निकट पहुंचा, तभी एक अनियंत्रित डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क किनारे गिर पड़े. इसमें बहादुर के सिर में गंभीर चोट आई. वहीं, वीरेंद्र के पैर में भी गंभीर चोट आई. दोनों अचेत अवस्था में सड़क पर पड़े रहे. इस बीच, कुछ राहगीरों की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना की पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने पर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करायी. वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें – द्रौपदी">https://lagatar.in/sonia-gandhis-comment-on-draupadi-murmus-address-poor-lady-bjp-said-insulted-tribal-woman-president/">द्रौपदी

मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की टिप्पणी Poor lady…भाजपा ने कहा,आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही