Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपालगंज: कैदी के पेट से निकला मोबाइल, डॉक्टर हुए हैरान

Gopalganj: गोपालगंज जिला के मंडल कारा में 16 फरवरी को छापेमारी की गई थी. इस दौरान जेल में बंद कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया था. कैदी की हालत खराब होने पर उसे पीएमसीएच लाया गया. इसके बाद आईजीआईएमएस रेफर कर दिया गया. गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ आशीष कुमार झा ने एक्स रे कराया, तो पेट में मोबाइल दिखा, जिसके बाद एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया गया. बता दें कि आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने बिना सर्जरी किए एंडोस्कोपी तकनीक से मोबाइल को बाहर निकाला. वहीं, अभी कैदी की हालत ठीक है. इसे भी पढ़ेंभारतीय">https://lagatar.in/ajay-singh-banga-of-indian-origin-will-be-the-president-of-the-world-bank-which-biden-nominated/">भारतीय

मूल के अजय सिंह बंगा वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट होंगे…जो बाइडेन ने किया नॉमिनेट

`देरी होने पर मरीज की जा सकती थी जान`

डॉ. आशीष झा ने बताया कि जेल प्रशासन की मदद से समय पर कैदी को अस्पताल लाया गया था. लेट होने पर मरीज की जान को भी खतरा हो सकता था. मोबाइल की बैटरी लीक होती, तो उसका एसिड और लिथियम पेट में फैल जाता, इससे वह पेट को पूरी तरह से जला देता. पेट में छेद हो जाता और मरीज की हालत गंभीर हो जाती. वहीं, आईजीआईएमएस के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मनीष मंडल ने कहा कि मोबाइल खाने की थैली में जाकर फंसा हुआ था, जिसे सफलतापूर्ण बाहर निकाल लिया गया है. इसे भी पढ़ेंकांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-general-convention-from-today-the-decision-on-the-election-of-the-working-committee-will-be-held-on-the-first-day/">कांग्रेस

का महाधिवेशन आज से रायपुर में, पहले दिन होगा कार्य समिति के चुनाव पर फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही