Search

 
 
 

गोपालगंज : जमीन के टुकड़े के लिए मां को काट डाला

 
Gopalganj : गोपालगंज से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक जमीन के टुकड़े के लिए कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया, वहीं महिला के शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्‍या की सनसनीखेज यह वारदात गोपालगंज  के कुचायकोट थाना क्षेत्र के मौजे सिरिसिया गांव में हुई. आरोपी बेटे का नाम रामाशंकर मिश्र है. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-vigilance-raids-land-flat-papers-and-gold-biscuits-found-at-drug-inspectors-bases/">बिहारः

धनकुबेर ड्रग इंस्पेक्टर के ठिकानों पर निगरानी की रेड, जमीन फ्लैट के कागजात और सोने के बिस्किट मिले
आसपास के लोगों की मानें तो मृतका पटोरा देवी का अपने बेटे के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. शनिवार की सुबह दोनों मां-बेटे में बकझक हो गई. गुस्‍से में बेटे ने मां पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ में जुट गई है. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति">https://lagatar.in/before-the-presidential-election-cm-will-meet-the-home-minister-in-delhi-after-that-jmm-will-announce-who-will-support/">राष्ट्रपति

चुनाव से पहले सीएम दिल्ली में गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात, उसके बाद JMM करेगा घोषणा, किसे देगा समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही