Gopalganj: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की `समाधान यात्रा` पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि `लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास` कर रहे हैं मुख्यमंत्री.उनका कहना है कि `पसंदीदा मंत्रियों और नौकरशाहों` की बैठकों की अध्यक्षता करने से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा.गोपालगंज जिले के बरौली में मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह 14वीं यात्रा है. राज्य में अब तक कुछ नहीं बदला है. यह यात्रा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश है.
इसे भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट">https://lagatar.in/after-microsoft-now-google-lays-off-12000-employees-sundar-pichai-sent-mail/">माइक्रोसॉफ्ट
के बाद अब गूगल में 12000 कर्मचारियों की छंटनी, सुंदर पिचई ने भेजा मेल 7 फरवरी तक चलेगी यात्रा
नीतीश कुमार की समाधान यात्रा 7 फरवरी तक चलेगी. इसका पहला चरण 29 जनवरी तक चलेगा, इसमें 18 जिलों को कवर किया जाएगा. यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से 5 जनवरी को हो गई है. यात्रा के दौरान नीतीश केवल जिले के अधिकारियों के साथ आंतरिक बैठक करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.
इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-keshwar-ahra-pcc-road-not-repaired-even-after-the-tender-is-finalized/">लातेहार
: टेंडर फाइनल होने के बाद भी केश्वर अहरा पीसीसी पथ की नहीं हुई मरम्मति [wpse_comments_template]
Leave a Comment