Search

गोपालगंज : झगड़ा शांत कराने गये युवक की पीट-पीट कर हत्या

Gopalganj : बिहार के गोपालगंज में आपसी रंजिश की घटना में युवक की जान चली गयी. यहां के उचकागांव थाना क्षेत्र के भूवला गांव में दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि युवक दो गुटों में हो रहे झगड़े को शांत करने गया था. इस दौरान दबंगों ने लाठी-डंडे से पीट पीटकर कर उसकी हत्या दी. मृतक 32 वर्षीय साबिर अली बताया गया है, जो भूवला गांव के शमसुदीन अली का पुत्र था.

लड़की की शादी को लेकर दो गुटों में कहा-सुनी

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी कलीम अली को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, भूवला गांव में सोमवार की रात अलाउद्दीन खान और एजाज खान के बीच लड़की की शादी को लेकर कहा-सुनी हो गयी. इस दौरान बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. झड़प के दौरान पड़ोस का युवक साबिर अली बीच-बचाव करने पहुंचा, जहां पीट-पीटकर साबिर की हत्या कर दी गयी.

सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी

घटना की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फरार छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें – कोरोना">https://lagatar.in/new-variant-of-corona-found-ihu-more-dangerous-omicron/">कोरोना

का मिला नया वैरिएंट IHU, ओमिक्रॉन से भी ज्यादा खतरनाक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//