Search

 
 
 

गोपालगंज: कार में बने तहखाने में थी 3 क्विंटल चांदी, पुलिस ने किया बरामद

 
Gopalganj: जिले के कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार से 3 क्विंटल चांदी बरामद किया. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों हिरासत में लिया. पुलिस ने पंचदेवरी के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से चांदी के आभूषण बरामद किये. पुलिस आयकर विभाग को सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. बताया जाता है कि पुलिस को चांदी लाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. जानकारी थी कि एक कार में करीब 3 क्विंटल चांदी यूपी के आगरा से लायी जा रही है. इस पर पुलिस ने पंचदेवरी के पास वाहन जांच शुरू की. इसी बीच एक संदिग्ध कार की तलाशी ली. पुलिस को कार में बनाये गए तहखाने से 3 क्विंटल चांदी के आभूषण मिले. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-meeting-of-jdu-workers-and-office-bearers/">बोकारो

: जेडीयू कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक, बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी युवा नीति लागू करने की मांग
इस मामले में पुलिस ने गाड़ी पर सवार दो तस्करों को हिरासत में ली और पूछताछ की. हथुआ एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई. जब्त की गई चांदी के आभूषण कीमत लगभग एक करोड़ आंकी गयी है. तस्करों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा से चांदी के आभूषण को गोपालगंज और मुजफ्फरपुर ले जायी जा रही थी. इसी बीच पुलिस ने पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें- NDA">https://lagatar.in/ndas-vice-presidential-candidate-jagdeep-dhankhar-files-nomination-pm-modi-was-also-present/">NDA

के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने किया नामांकन, PM मोदी भी रहे मौजूद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही