Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपालगंज : अनियंत्रित पिकअप वैन साइकिल सवार पर पलटा, 4 की मौत

Gopalganj : बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. जब कि दो लोग घायल हो गये है. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन तिलक समारोह से घर लौट रहे थे. तभी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार लोगों पर पलट गया. जिससे साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पिकअप सवार दो अन्य लोगों की भी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें- ‘शुभम">https://lagatar.in/big-disclosure-in-the-investigation-of-shubham-sandesh-inter-certificate-being-sold-for-56-thousand/">‘शुभम

 संदेश’ की पड़ताल में बड़ा खुलासा : 56 हजार में बिक रहे इंटर के सर्टिफिकेट

तिलक समारोह से पिकअप वाहन लौट रहा था

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात में ही तिलक समारोह से पिकअप वाहन लौट रहा था. मिश्र बतरहां गांव के पास पहुंचते ही चालक अनियंत्रित हो गया और पिकअप वाहन पलट गया. हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. मृतकों की पहचान मीरगंज थाने के कालोपट्टी गांव के 50 वर्षीय विश्वनाथ चौहान, इसी गांव के निवासी 35 वर्षीय अमरजीत चौहान, फुलवरिया के मिश्र बतरहा निवासी 23 वर्षीय रवि कुमार और 25 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गई है. हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें- लखनऊ">https://lagatar.in/global-investors-summit-in-lucknow-prime-minister-modi-will-inaugurate-today/">लखनऊ

में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही