Search

 
 
 

गोपालगंज : खेत की खुदाई हुई तो निकली शराब, दंग रह गये लोग

 
Gopalganj :   नीतीश सरकार ने बिहार में 2016 में शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन तस्कर और नशाखोर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. आये दिन तस्कर नये-नये तरीके इजात कर शराब की तस्करी करते पकड़े जाते हैं. अब शराब की तस्करी के लिए खेत का सहारा लिया जा रहा है. ताजा मामला गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव का है. यहां खेत के अंदर से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है. पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई है.

खेत के अंदर से शराब निकलते देख दंग रह गये लोग

जानकारी के अनुसार, पुलिस कोगुप्त सूचना मिली थी कि खेत में शराब छिपाकर रखी गयी है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की खुदाई शुरू की. खुदाई करने पर खेत में जमीन के अंदर से एक के बाद एक शराब से भरी कई कार्टून मिली. कार्टून में करीब 583 लीटर शराब है. इसे देखकर पुलिस भी दंग रह गयी. ऐसा लगा कि शराब की खेती की जा रही है. पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. खेत से निकल रही शराब की सूचना पाकर घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही