Search

 
 
 

गोपालगंज: जमीन विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

 
Gopalganj: जमीन विवाद में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के हरबासा गांव की है. मृतक की पहचान हरबासा गांव निवासी सुरेश राम के 35 वर्षीय पुत्र सिकंदर राम के रूप में हुई है. मृतक के पिता सुरेश राम ने बताया कि आरोपी उनके पुत्र सिकंदर की एक कट्ठा जमीन पर कब्जा करना चाहता था. बुधवार की शाम आरोपी ने बेटे को अपने घर बुलाया और जमीन लिखने का दबाव बनाने लगा. इसी दौरान उसने बेटे के गले में गमछा बांधकर उसे घसीटा. जिससे उसके गले पर दबाव बढ़ा और उसकी हालत बिगड़ गई. वहीं जब सिकंदर की पत्नी मालती को पता चला तो वह दौड़ी आई. आरोपी ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसके साथ भी मारपीट की. हालांकि किसी तरह वह अपने पति को उसके चंगुल से छुड़ाकर घर ले गई, लेकिन रात में ही उसकी मौत हो गई. परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें – चंडीगढ़">https://lagatar.in/cross-voting-in-chandigarh-mayor-election-bjps-harpreet-kaur-won-aaps-premlata-lost/">चंडीगढ़

मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग, भाजपा की हरप्रीत कौर जीती, आप की प्रेमलता को मिली हार
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही