Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन रोड पर फुटपाथ दुकान लगाने की अनुमति मिली

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद रेलवे स्टेशन रोड में सांसद की पहल से फुटपाथ दुकान लगाने की अनुमति मिल गई है. इसके बाद कुछ फुटपाथ दुकानदारों ने 3 मार्च शुक्रवार को अपना ठेला खोमचा लगा भी दिया. बता दें कि सांसद पीएन सिंह ने 2 मार्च को फुटपाथ दुकानदारों के पक्ष में पहल करते हुए डीआरएम से बातची की. इसके बाद स्टेशन रोड से हटाए गए फुटपाथ दुकानदारों को कुछ शर्त के साथ दुकान लगाने की इजाजत मिल गई है. सांसद पीएन सिंह ने डीआरएम से कहा कि होली पर्व को देखते हुए सड़क किनारे अस्थाई तौर पर दुकान लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए.   सांसद की बात को मानते हुए डीआरएम ने अनुमति प्रदान कर दी. फुटपाथ दुकानदार भगवान दास शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान से सैकड़ों फुटपाथ व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई थी. अब इजाजत तो दी गई है. लेकिन जिस जगह पहले   दुकान चला रहे थे, वहां पर मना किया गया है. अब सभी दुकानदारों को रेलवे बस स्टैंड से रंगाटांड के बीच ही दुकान लगाने को कहा गया है. इतनी कम जगह में सब दुकानदार कैसे दुकान लगाएंगे, यही चिंता सता रही है. ज्ञात हो कि विगत 25 फरवरी को स्टेशन रोड में रेलवे ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था. प्रशासन ने 176 दुकानों को तोड़ दिया था. तीन दुकानें सील की गई थी. इसके बाद से ही फुटपाथ दुकानदार ठेला लगाने का अनुमति मांग रहे थे. इस मामले को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में भी उठाया था. सांसद पीएन सिंह की पहल पर आदेश निर्गत कराने की खुशी जताई है. दुकानदारों ने सांसद का अभिनंदन किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही