Search

 
 
 

झारखंड में शासन व्यवस्था फेल : आशा लकड़ा

 
Ranchi : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर आशा लकड़ा ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड में दुष्कर्म और मतांतरण का खेल तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में शासन व्यवस्था फेल हो चुकी है. फिर भी हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में सुशासन का दावा कर रही है. उन्होंने कहा कि बुधवार को धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती को उसके घर से उठाकर जंगल में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.  पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. दूसरी ओर कोडरमा के कोठियार पंचायत के गरडीह टोला में पिछले दिनों लालच देकर हिंदुओं का मतांतरण कराया गया. गरडीह टोला के 25 हिंदू परिवारों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया. स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. संबंधित परिवार के लोग सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े हैं. जोहार यात्रा के माध्यम से स्वार्थ की राजनीति कर रहे सीएम राज्य सरकार की कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री खतियानी जोहर यात्रा निकल रहे हैं. विभिन्न जिलों में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की जा रही है. सचिव स्तर के अधिकारियों को फील्ड विजिट करने का निर्देश दिया गया है. इससे यह स्पष्ट हो चुका है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में इस राज्य की जनता के लिए क्या कार्य किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा के माध्यम से स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/read-many-important-news-including-one-killed-dozens-injured-in-accident-in-ramgarh/">रामगढ़

में दुर्घटना में एक की मौत, दर्जनों घायल समेत कई अहम खबरें एक साथ पढ़ें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही