Search

 
 
 

सीसीईबीएफएस शासकीय निकाय की बैठक

 
Ranchi : शुक्रवार को सीसीएल मुख्यालय में सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) एवं कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष नाथ मिश्र की अध्यक्षता में सेंट्रल कोलफील्ड्स एंप्लाइज बेनिवालेंट फंड सोसायटी (सीसीईबीएफएस) की शासकीय निकाय की बैठक हुई. इस अवसर पर श्रमिक संघ के प्रतिनिधि एवं सोसाइटी के सदस्य उपस्थित थे. सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष नाथ मिश्र ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर कई लाभकारी निर्णय लिए. इनमें मृत्यु लाभ में मिलने वाली राशि को 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करने का निर्णय लिया गया. साथ ही हृदय एवं गुर्दा रोग से ग्रसित सदस्यों के लिए चिकित्सीय सेवा लाभ में शामिल एवं सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले विभागीय उपहार में वृद्धि की गयी. इतना ही नहीं सोसाइटी के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसका प्रसार करने पर भी जोर दिया गया. सोसाइटी के नियमों में वांछित एवं लाभकारी संशोधन किए गए. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उपरोक्त निर्णयों का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें – मणिपुर">https://lagatar.in/thugbandhan-leaders-who-spoke-on-the-incident-in-manipur-should-also-open-their-mouth-on-the-incident-in-jharkhand-bengal-bjp/">मणिपुर

की घटना पर बोलने वाले ठगबंधन के नेता झारखंड, बंगाल की घटना पर भी मुंह खोलें : भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही