Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जल संकट को लेकर सरकार अलर्ट, शहरी निकायों को एक सप्ताह में एक्शन प्लान बनाने का निर्देश

  • नगर विकास विभाग के सचिव ने की सभी निकायों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग
Ranchi: गर्मी में भीषण जल संकट की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है. सभी शहरी निकायों को एक सप्ताह में जल संकट को दूर करने और लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया कराने का एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया गया है. शुक्रवार को नगर विकास सचिव विनय चौबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राज्य के सभी शहरी निकायों को नगर आयुक्तों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि किसी भी निकाय में पानी की कमी न हो पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें. पानी की किल्लत दूर करने के लिए जो भी व्यवस्था करनी हो, वह करें. एक सप्ताह में एक्शन प्लान बना कर उस पर काम शुरू कर दें. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

निकाय और वार्ड वार एक्शन प्लान तैयार होगा

नगर विकास सचिव ने कहा कि पदाधिकारी एक सप्ताह में जलापूर्ति के लिए सभी निकाय और वार्डवार एक्शन प्लान तैयार करें. जिन शहरों में पाइप लाइन वाटर सप्लाई स्कीम पूरी हो गयी है, वहां अधिक से अधिक घरों में वाटर कनेक्शन दिया जाए. सभी निकायों में खराब और बंद पड़े चापानलों को अविलंब दुरुस्त किया जाये. जहां पाइपलाइन से जलापूर्ति संभव नहीं है, वहां टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित हो. शहरों में बंद पड़े एचवाईडीटी बोरिंग को भी दुरुस्त कराएं. संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाएं. सभी नगर निकाय एक टॉल फ्री नंबर जारी करे. सचिव ने सभी नगर निकायों में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति का भी निर्देश दिया, जो जलापूर्ति को लेकर जवाबदेह होगा.

टेंडर निकाल कर उपकरण खरीदने का निर्देश

बैठक के दौरान कई नगर निकायों के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके पास संसाधनों की कमी है. निकायों की ओर से टैंकर, हैंडपंप और नये बोरिंग की आवश्यकता बताई गई, जिस पर राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक ने कहा कि सभी निकाय टेंडर निकाल कर जरूरी संसाधनों की खरीद कर लें. बैठक में सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की. उन्होंने वर्टिकल 1 और वर्टिकल 3 के तहत बन रहे घरों को जल्द से जल्द कंप्लीट करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें – स्वास्थ">https://lagatar.in/talks-with-health-department-contract-workers-on-saturday-employees-across-the-state-are-on-strike-for-40-days/">स्वास्थ

विभाग के अनुबंधकर्मियों से शनिवार को वार्ता, 40 दिन से हड़ताल पर हैं राज्यभर के कर्मचारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही