Search

 
 
 

सरकार और विपक्ष जनभावना से कर रहे खिलवाड़ : सरयू राय

 
Ranchi : भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. इसके बावजूद विपक्ष भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने में विफल रहा है. जाहिर है, सरकार और विपक्ष, दोनों ही जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. श्री राय बुधवार को यहां डोरंडा में भारतीय जनतंत्र मोर्चा की कोर कमेटी में अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना खजाना चुनाव आने पर खोला. अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार अब पैसा कहां से लाएगी? बजट में तो है ही नहीं. उन्होंने कहा कि झारखंड का हर जिम्मेदार नागरिक जानता है कि इस सरकार पर भ्रष्टाचार के छींटे हैं. भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. इसके बावजूद अलग-अलग धड़ों में बंटा विपक्ष भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने में अब तक विफल रहा है. सिर्फ सरकार ही नहीं, विपक्ष भी झारखंड की जनता को ठग रहा है. लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है. स्थानीय नीति, रोजगार और आरक्षण जैसे मुद्दे रह-रह कर उठाए जाते हैं. इन मुद्दों को उठाने का मकसद जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाना होता है. यह सरकार इन मुद्दों पर जनता को बेवकूफ ही तो बना रही है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ig-held-a-review-meeting-on-law-and-order-situation-ranchi-said-arrest-criminals-soon/">रांची

की विधि व्यवस्था पर IG आईजी ने की समीक्षा बैठक, कहा – जल्द करें अपराधियों की गिरफ्तारी

2015 से ही चल रहा शराब घोटाला

श्री राय ने कहा कि शराब घोटाला आज का घोटाला नहीं है. यह 2015 से ही चल रहा है. 2015 से ही खनन घोटाला भी चल रहा है. कई मामलों में चार्जशीट में 2015 से अब तक का जिक्र है, पर उस समय के लोगों को संवैधानिक पद दिया जा रहा है. भ्रष्टाचार की महिमा ऐसी कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भी सीता- गीता पर भी भ्रष्टाचार का आरोप होने के बाद भी एक बड़े दल को उन्हें अपने साथ लेने में कोई परहेज नहीं.

भारतीय जनतंत्र मोर्चा 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा

श्री राय ने कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी नगरपालिका- विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और लोगों के फीडबैक के आधार पर प्रदेश स्तर का घोषणा पत्र तैयार करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगा, लिहाजा हम लोग जिलावार घोषणा पत्र भी तैयार करेंगे ताकि सामान्य लोगों की समस्याओं को उचित स्थान मिल सके. कहा कि हम लोग राज्य की जनता को तीसरा विकल्प देंगे. भारतीय जनतंत्र मोर्चा कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. मोर्चा सभी व्यक्तियों-सहमत पार्टियों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा.

बैठक में ये रहे मौजूद

डोरंडा में संपन्न कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष पीएन सिंह, मुकेश पांडे, केंद्रीय महासचिव आशीष शीतल मुंडा, संजीव आचार्य, केंद्रीय सचिव सोमेन दत्ता, मनोज सिंह के साथ सभी जिला अध्यक्ष मौजूद थे. स्वागत भाषण रांची के जिलाध्यक्ष अशोक ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें -लैंड">https://lagatar.in/hearing-on-anticipatory-bail-architect-vinod-singh-accused-in-land-scam-case-now-on-july-8/">लैंड

स्कैम केस के आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम बेल पर अब 8 जुलाई को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही