Search

 
 
 

बिहार विधानसभा में तमिलनाडु विवाद पर सरकार और विपक्ष सामने-सामने

 
Patna: बिहार विधानसभा की कार्यवाही का आज 5वां दिन है. तमिलनाडु में बिहारियों पर हो रहे हमलों को लेकर सदन में सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं. सदन में बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में मजदूरों के साथ घटना हो रही हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में तमिलनाडु के DGP झूठ बोल रहे हैं.

"तमिलनाडु की घटना फर्जी"

सदन में इस मामले को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने फर्जी बताया है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की हत्या की कोई घटना नहीं हुई है. तमिलनाडु पुलिस की ओर से पूरे मामले पर सफाई दी गई है. जो वीडियो वायरल हो रहा है वह सब फर्जी है. वहीं विपक्ष का कहना है कि जमुई और मुंगेर के लोग सहमे हए हैं. पलायन कर रहे हैं. तमिलनाडु में एक टीम बनाकर भेजनी चाहिए. इसकी जांच होनी चाहिए. मामला सही निकलेगा. अगर मामला गलत निकला तो मैं माफी मांगूंगा नहीं तोआपको सदन में माफी मांगनी पड़ेगी. इसे भी पढ़ें: सदन">https://lagatar.in/bjp-rss-people-are-policemen-fir-done-on-80-minorities-irfan/">सदन

में बोले इरफान अंसारी – BJP, RSS के लोग हैं पुलिसवाले, 80 अल्पसंख्यकों पर किया FIR
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही