Search

 
 
 

हाईकोर्ट की कार्यवाही में शामिल हुए सरकारी और प्राइवेट वकील, न्यायिक कार्य बहिष्कार के पहले दिन दो फाड़ की स्थिति

 
Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्णय के मुताबिक राज्य भर के वकील आज यानी शुक्रवार और कल यानी शनिवार को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे. कई ज़िलों में काउंसिल के आदेश के तहत वकीलों ने न्यायिक कार्य से खुद को दूर रखा है. पुख़्ता जानकारी के मुताबिक झारखंड हाईकोर्ट में सरकारी वकील और प्राइवेट वकील कोर्ट में उपस्थित हुए हैं. महाधिवक्ता कार्यालय से संबंध वकीलों के अलावा निजी प्रैक्टिस करने वाले कुछ वकील न्यायिक कार्य में शामिल हुए हैं. न्यायिक कार्य से दूर रहने को लेकर हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने अलग से कोई पत्र जारी नहीं किया था. लेकिन स्टेट बार काउंसिल ने राज्य भर के वकीलों को सख़्त हिदायत देते हुए यह निर्देश दिया है कि दो दिन किसी भी न्यायिक कार्य में वकील शामिल न हों.
काउंसिल के निर्णय के बाद से ही इसका विरोध होना शुरू हो गया था. जिसके बाद अब हाईकोर्ट में सरकारी और प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले वकील कोर्ट की कार्यवाही में शामिल हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-people-will-get-relief-from-jhiri-garbage-mountain-the-company-will-be-selected-in-the-first-week-of-february/">रांची

 : झिरी कचरा पहाड़ से लोगों को मिलेगी राहत! फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी का होगा चयन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही