Search

 
 
 

हजारीबाग: मनातू में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ

 
Hazaribagh: केरेडारी प्रखंड की मनातू पंचायत भवन परिसर में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का का शुभारंभ किया गया. प्रमुख सुनीता देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, जिला परिषद सदस्य गीता देवी और उप प्रमुख अमेरिका महतो ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया. इस दौरान विभिन्न विभाग के कर्मियों ने स्टाॅल लगा कर शिविर में आए पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी. शिविर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि सुधार, ऑनलाइन पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, केसीसी ऋण, आधार सुधार व नये रजिस्ट्रेशन, मुख्यमंत्री पशु धन योजना, राशन कार्ड सहित अन्य विभाग का स्टोर लगाया गया था. इस शिविर में कुल 219 आवेदन आए, जिसमें सबसे ज्यादा अबुआ आवास के 140, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के पांच, जॉब कार्ड वितरण के पांच और पेंशन स्वीकृति के 10 समेत अन्य योजनाओं के आवेदन शामिल थे. इस क्रम में लाभुकों के बीच कुल 39 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया.

बीडीओ ने किया लोगों की समस्याओं का समाधान 

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर में बीडीओ अमित कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का भ्रमण किया और लागों की समस्याओं का समाधान करते भी दिखे. इस मौके पर प्रमुख सुनीता देवी ने लोगों से अपील की कि हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और एक दूसरे को सहयोग कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी करें. मौके पर बड़कागांव विधायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड व अंचल के कर्मी भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/sensational-revelation-by-former-national-security-advisor-of-america-collusion-of-pakistans-isi-with-terrorists/">अमेरिका

के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा…पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही