जनजातीय चित्रकार शिविर का कल्याण मंत्री ने किया उद्घाटन Ranchi: कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बुधवार को डॉ राम दयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान परिसर, मोराबादी में राज्य-स्तरीय जनजातीय चित्रकार शिविर का उद्घाटन किया. चमरा लिंडा ने कहा कि सरकार झारखंड की जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है. झारखंड की जनजातीय कला और संस्कृति को संजोने और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के गौरवशाली इतिहास को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से राज्य-स्तरीय जनजातीय चित्रकार शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि शिविर में झारखंड के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रांकन किया जाएगा. शिविर के अंत में चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. सरकार जनजातीय कलाकारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी.
की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, आचार संहिता का केस प्रथम दृष्टया सही हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
चित्रकार शिविर का क्या है उद्देश्य
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य झारखंड की वीरभूमि से जुड़े जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों जैसे बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी, वीर बुधु भगत, नीलांबर-पीतांबर सहित अन्य अमर योद्धाओं के संघर्ष और योगदान को चित्रों के माध्यम से जीवंत करना है.चित्रकला की विभिन्न शैलियों का प्रयोग
इस शिविर में झारखंड के कोने-कोने से आए वरिष्ठ एवं युवा जनजातीय चित्रकार हिस्सा ले रहे हैं. प्रतिभागी कलाकार अपने चित्रों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों की गाथाओं को जीवंत रूप देंगे. चित्रकला की विभिन्न शैलियों, जैसे सोहराई, कोहबर, पिठौरा, गोंड, वारली और अन्य जनजातीय कला रूपों का प्रयोग किया जाएगा, जिससे झारखंड की समृद्ध कला परंपरा को भी बल मिलेगा.चित्रों की लगाई जाएगी विशेष प्रदर्शनी
शिविर के अंत में सभी चित्रों को एक विशेष प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें झारखंड के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा. इन चित्रों को झारखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संग्रहालयों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे आने वाली पीढ़ियां अपने इतिहास से अवगत हो सकें. इसे भी पढ़ें – JMM">https://lagatar.in/chargesheet-filed-against-jmms-rajya-sabha-mp-mahua-maji-code-of-conduct-case-prima-facie-true/">JMMकी राज्यसभा सांसद महुआ माजी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, आचार संहिता का केस प्रथम दृष्टया सही हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
Leave a Comment