Search

सरकार के नौ साल पूरे हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कृतज्ञ हूं, हम और मेहनत करते रहेंगे

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में उनकी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आज मंगलवार को कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर करने की उनकी इच्छा उनके हर निर्णय का कारण रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, आज, हम राष्ट्र की सेवा में नौ वर्ष पूरे कर रहे हैं. मैं कृतज्ञ और आभारी हूं. इस दौरान किये गये हर निर्णय, उठाये गये हर कदम के पीछे लोगों का जीवन बेहतर बनाने की इच्छा रही है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करं
हम एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी मेहनत से काम करते रहेंगे. सरकार की विभिन्न क जुड़ें आंकड़े साझा करते हुए मोदी ने एक अन्य टवीट में कहा, पिछले 9 वर्षों में, हमने भारत के सबसे गरीब लोगों की गरिमा को बरकरार रखने और उनकी आजीविका बढ़ाने का प्रयास किया है. कई पहल के माध्यम से हमने लाखों लोगों का जीवन बदल दिया है.    प्रत्येक नागरिक का उत्थान करने और उनके सपनों को पूरा करने का हमारा मिशन जारी है.

       बुधवार को अजमेर में एक रैली को संबोधित करेंगे

इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का लेख साझा किया जो उन्होंने सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर लिखा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए मंगलवार से एक महीने तक चलने वाले अभियान की योजना बनाई है. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को राजस्थान के अजमेर में एक रैली को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्रियों और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सत्ता में नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर सोमवार को देशभर में उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला था.

गरीबों के लिए आवास और शौचालय जैसे कल्याणकारी कदम उठाये गये 

वैश्विल्याणकारी योजनाओं के स्तर पर भारत के बढ़त कद से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर, गरीबों के लिए आवास और शौचालय जैसे कल्याणकारी कदम, पाइप से पानी की आपूर्ति को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचा विकास और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी लाने के प्रयास उन पहलों में शामिल रहे, जिनका भाजपा नेताओं ने देश के हर राज्य में आयोजित संवाददाता सम्मेलनों में उल्लेख किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment