Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

4 वर्षों में राज्य महिला आयोग का गठन नहीं कर पायी सरकार : डॉ लुईस मरांडी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधा. कहा कि कुछ नहीं किया है, बस काम गिनाने में लग जाते हैं. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिका को किसी भी तरह का यूनिफॉर्म उपलब्ध नहीं कर पाई. बढ़े हुए कुपोषण को रघुवर सरकार में बहुत हद तक कंट्रोल किया गया था, लेकिन आज कुपोषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. डॉ मरांडी मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में बोल रही थी. उन्होंने कहा कि रघुवर दास की सरकार में पोषण सखी की नियुक्तियां हुई थी,सभी अपनी सेवाएं भी दे रही थी. लेकिन हेमंत सरकार ने पोषण सखी की नियुक्तियां भी रद्द कर दी. जो काम कर रही थी, उसे भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. इसे भी पढ़ें -FIH">https://lagatar.in/fih-hockey-usa-in-semi-finals-after-defeating-new-zealand-1-0-in-a-thrilling-match/">FIH

HOCKEY : रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 1- 0 से हराकर यूएसए सेमीफाइनल में

योजनाओं का नाम बदलकर लूट रही वाहवाही

डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि रघुवर सरकार में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना शुरू हुआ था, उसे हेमंत सरकार ने नाम बदलकर सावित्री बाई फुले योजना कर दिया. इसपर अपनी वाहवाही लूट रही है. रघुवर सरकार में 0 वर्ष से ऊपर के कक्षा तक पैसा देने का प्रावधान था. लेकिन हेमंत सरकार सिर्फ 8 वीं कक्षा से ऊपर तक को पैसा दे रही है. रघुवर सरकार में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक 30 हजार रुपया और 18 साल की आयु होने पर 10 हज़ार रुपये मिलते थे. साथ ही बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अलग से 30 हज़ार रुपये दिए जाते थे. भाजपा सरकार में 1 रुपए में महिलाओं के लिए 50 लाख तक की जमीन एवं मकान की रजिस्ट्री होती थी, जिसे हेमंत सरकार ने बंद कर दिया. महिला आयोग का भी गठन नहीं किया.

6000 से ज्यादा बहन बेटियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना: अपर्णा सेन गुप्ता

निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा, राज्य में पिछले 4 वर्षों में 6000 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. राज्य की बहू-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. 6 से लेकर 60 साल तक कि महिलाओं का रेप, हत्या, उत्पीड़न इस सरकार में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. भाजपा की महिला विधायकों 3 लाख की आबादी में एक महिला थाना के मुद्दे पर बोलने तक नहीं दिया जाता. कस्तूरबा स्कूल की स्थिती काफी दयनीय एवं दर्दनाक है. हेमंत सरकार ने गरीब महिलाओं को प्रत्येक महीना चूल्हा खर्च के रूप में 2000 रुपया देने का वादा किया था, लेकिन यह भी झूठा साबित हुआ. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-suspected-thief-tied-to-a-pole-and-beaten-in-wasseypur-saved-by-police/">धनबाद

: वासेपुर में संदिग्ध चोर की खंभे से बांधकर पिटाई, पुलिस ने बचाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही