Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी विभागों की योजनाओं को दनादन स्वीकृति, अब तक 91 हजार 368 करोड़ राशि स्वीकृत

Ranchi :  चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के समाप्त होने में महज 38 दिन ही बाकी है. ऐसे में बजट की एक लाख 28 हजार करोड़ की राशि खर्च करना सरकार के लिए चुनौती बन गयी है. अब तक बजट का सिर्फ 65.55 फीसदी राशि ही खर्च हो पाया है. शेष लगभग 35 फीसदी राशि और खर्च की जानी है. अब तक सबसे अधिक महिला बाल विकास की योजनाओं के लिए 16,253 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी गयी है. वहीं ऊर्जा विभाग को 10,510 करोड़ और ग्रामीण विकास विभाग को 11,411 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी.

इंटरेस्ट पेमेंट के लिए 304.50 करोड़ की स्वीकृति

राज्य सरकार ने इंटरेस्ट पेमेंट के लिए 304.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. वहीं रिपेमेंट ऑफ लोन के लिए 1026.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं. पथ निर्माण के लिए 5910.86 करोड़, कृषि के लिए 2330.17 करोड़, पेयजल के लिए 3270.45 करोड़, जल संसाधन के लिए 3843.65, ग्रामीण कार्य के लिए 5069.95 करोड़ और स्वास्थ्य के लिए 5211.43 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गयी है.

किस विभाग व प्रभाग के लिए कितनी राशि की गयी स्वीकृत

विभाग व प्रभाग

राशि (करोड़ में)

कृषि

2330.17

पशुपालन

261.00

भवन निर्माण

799.67

नगर विकास

88.87

सहकारिता

579.03

ऊर्जा विभाग

10,510.48

उत्पाद

8.24

वित्त

9.71

इंटरेस्ट पेमेंट

304.50

रिपेमेंट ऑफ लोन

1026.41

कॉमर्शियल टैक्स

2.75

वन विभाग

953.44

स्वास्थ्य

5211.43

उच्च शिक्षा

251,12

गृह विभाग

589.59

उद्योग

429.98

सूचना-जनसंपर्क

279.96

श्रम विभाग

1015.64

अल्पसंख्यक कल्याण

321.61

जेपीएससी

71.11

योजना

364.41

पेयजल

3270.45

आपदा प्रबंधन

904.76

भू राजस्व

133.00

पथ निर्माण

5910.86

ग्रामीण विकास

11411.84

पर्यटन

272.94

परिवहन

117.32

नगर विकास

1296.12

जल संसाधन

3843.65

लघु सिंचाई

295.60

पिछड़ा वर्ग कल्याण

3116.43

मत्स्य

138.83

डेयरी

194.61

ग्रामीण कार्य

5069.95

पंचायती राज

1285.73

माध्यमिक शिक्षा

1381.62

प्राथमिक शिक्षा

8745.45

महिला बाल विकास

16253.72

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही