Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आठ माह बाद भी सरकार ने नहीं की पहल : विनय सिंह

Advertisement
Advertisement
Latehar:  झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिह ने कहा है कि संघ के साथ वार्ता करने के बाद आठ माह बाद भी सरकार ने कोई पहल नहीं की है. यह बहुत निराशाजक है. उन्होंने कहा कि एनएचएम व जेएसएसीएस के तहत अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों ने अपने नियमितीकरण की मांग को ले कर फरवरी माह में 21 दिनों का आमरण अनशन और 41 दिनों तक राज्यव्यापी हड़ताल किया था. 25 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में, विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं संघ के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई थी. इस वार्ता में तीन बिंदुओं पर सहमति बनी थी: जिनमें अनुबंध कर्मियों को सातवें वेतनमान के अनुरूप 15 प्रतिशत राशि का भुगतान, तीन सदस्य समिति द्वारा आइपीएच नॉर्म्स 2023 के अनुसार पद सृजन और स्थाई नियुक्ति में 50 प्रतिशत सीट अनुबंधित कर्मियों के लिए आरक्षित करते हुए स्थाई नियुक्ति की विभागीय माध्यम से प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग पर सहमति बनी थी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/all-government-libraries-of-jharkhand-are-under-gods-trust-sanctioned-posts-are-52-9-are-working/">झारखंड

के सभी राजकीय पुस्तकालय भगवान भरोसे, स्वीकृत पद 52, कार्यरत 9

...तो फिर होगा आंदोलन : विनय सिंह

विनय सिंह ने कहा कि आठ महीने बीतने के बाद भी केवल एक मांग पर अबतक कार्य होते दिख रहा था. कुछ जिलों में 15 प्रतिशत राशि की भुगतान का आदेश जारी हो चुका है और कुछ जिलों में भुगतान किया जा चुका. लेकिन अचानक एक विभागीय बैठक में सभी सिविल सर्जनों को उक्त राशि का भुगतान नहीं करने का आदेश पारित कर दिया गया. सामूहिक रूप से लिए गए तीन निर्णय में से एक का भी अनुपालन आठ माह बाद भी नहीं होना सरकार की विफलता को दर्शाता है. विनय सिंह ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र पहल नहीं करती है तो फिर से आंदोलन किया जायेगा. बता दें कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह लातेहार ब्लड बैंक में बतौर तकनीकी सहायक प्रतिनियुक्त हैं. इसे भी पढ़ें-दुर्गा">https://lagatar.in/this-is-how-traffic-system-capital-will-be-during-durga-puja-from-october-20-24-know-before-leaving/">दुर्गा

पूजा में 20-24 अक्टूबर तक ऐसी होगी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था, निकलने से पहले जान लें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही