Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी डॉक्‍टरों ने वापस लिया आयुष्मान हड़ताल, सरकार से मिला आश्वासन

Ranchi : राज्यभर के सरकारी डॉक्टरों ने आयुष्मान योजना से इलाज नहीं करने की हड़ताल को वापस ले लिया है. शुक्रवार को हड़ताल के दौरान डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह से मिला था. मुलाकात के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे चिकित्सकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे. उन्होंने डॉक्टरों से अनुरोध किया था कि वे हड़ताल या किसी आंदोलन की रूपरेखा न बनाएं, इससे मरीजों को परेशानी होगी. डॉक्टर मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान योजना से इलाज के बहिष्कार आंदोलन समाप्त कर मरीजों का इलाज करें. इसे भी पढ़ें :  हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-all-the-accused-in-rupesh-murder-case-got-bail/">हजारीबाग:

रूपेश हत्याकांड के सभी आरोपियों को मिली जमानत

अगले आदेश तक के लिए हड़ताल स्थगित

अपर मुख्य सचिव से वार्ता के बाद सभी डॉक्टरों ने हड़ताल को अगले आदेश के लिए स्थगित कर दिया है. शुक्रवार को बहिष्कार आंदोलन के पहले दिन राज्य के सभी 1200 डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे, लेकिन बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाया. अस्पतालों में काम किया, मरीजों का इलाज किया, ऑपरेशन किया, लेकिन आयुष्मान योजना में इन सभी ऑपरेशन को ब्लॉक नहीं कराया. झासा की राज्य कार्यकारिणी इकाई ने विभाग के अपर मुख्य सचिव के आश्वासन एवं अपील के बाद दीपावली - छठ महापर्व के समय जनहित में कार्य बहिष्कार को तत्काल स्थगित कर दिया है.

पर्व-त्योहार के बाद फिर होगी बैठक

झासा के अध्यक्ष डॉ. पीपी शाह और सचिव डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि हमने ज्ञापन में अपनी मांगों का उल्लेख स्पष्ट रूप से कर दिया है. हमारा संगठन महत्वपूर्ण मांगों की समीक्षा के उद्देश्य से नवंबर महीने में पर्व के तुरंत बाद बैठक कर उचित निर्णय लेगा. उन्होंने कहा कि उम्मीद है सरकार उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी और चिकित्सकों की सरकार से टकराव की नौबत नहीं आएगी. इसे भी पढ़ें :  सॉफ्टवेयर">https://lagatar.in/software-engineer-gang-rape-case-sp-constitutes-sit/">सॉफ्टवेयर

इंजीनियर से गैंगरेप मामला : एसपी ने गठ‍ित की एसआईटी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही