Search

 
 
 

सरकार को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं : सरयू राय

 
Bermo : जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार जिस सुरक्षा के ख्याल से अपने विधायक और मंत्रियों को रायपुर ले गई है, उससे ज्यादा सुरक्षा झारखंड में थी. सरयू ने कहा कि सरकार को अपने विधायकों और मंत्रियों पर भरोसा नहीं है, यदि भरोसा होता तो उसे कहीं बाहर ले जाने की जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा कि राज्यपाल को अधिकार है कि वे विशेषज्ञ से राय लेकर चुनाव आयोग द्वारा भेजी रिपोर्ट को उजागर करें. सरकार को गिराने के सवाल पर श्री राय ने कहा कि यदि लोग इमानदार होंगे तो उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है. कोई भी सीबीआई या ईडी उनका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकती है, लेकिन यदि कुछ गलत किए हैं तो डर स्वभाविक है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-political-drama-will-soon-come-to-an-end-governor-will-return-from-delhi-on-sunday/">झारखंड

के सियासी ड्रामे का जल्द होगा पटाक्षेप, रविवार को दिल्ली से लौटेंगे राज्यपाल
केंद्र सरकार द्वारा खरीद-फरोख्त के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी अपने विधायकों को लाभ पहुंचाती है, चाहे वह ठेके के माध्यम से हो या अन्य किसी तरह के लाभ हो. उन्होंने बेबाकी से कहा क‍ि मौजूदा राज्य सरकार को अपार बहुमत है, उन्हें अपने विधायकों का भरोसा जितना चाहिए. एक दिन के विशेष सत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं थी. सरकार के पास बहुमत है, वे किसी दिन एक साथ बैठकर बहुमत का संदेश दे सकते थे. सरयू गोमिया के साड़म में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के अवसर पर पहुंचे थे. इस मौके पर पूर्व विधायक माधवलाल सिंह ने उनका बुके देकर स्वागत किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व सदस्य प्रकाश लाल, समिति के सचिव केदारनाथ पंडा सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- ट्विटर">https://lagatar.in/mp-nishikant-and-dc-bhajantri-clashed-again-on-twitter/">ट्विटर

पर फिर भिड़े सांसद निशिकांत और डीसी भजंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही