Search

 
 
 

ग्रामीण इलाकों में तेजी से टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर सरकार दे रही जोर- हेमंत सोरेन

 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ज़्यादा हो गया है. पिछले कुछ दिनों से संक्रमण दर भी 4 प्रतिशत के आस-पास बनी हुई है. ये आकड़े कोरोना से हमारे संघर्ष में उत्साहवर्धक हैं और इसके लिए लिए मैं स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना के खिलाफ मुहिम में लगे हर एक कर्मी और राज्य की जनता का अभिनंदन करता हूं.

सीएम ने कहा कि मेरे मुताबिक कोरोना का पीक अभी पार नहीं हुआ है. जब तक राज्य में कोरोना से एक भी राज्यवासी की मौत हो रही है तब तक पीक है, खतरा है और हम ना तो खुश हो सकते हैं और ना ही चैन से बैठ सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में अब हम और तीव्र गति से टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- वायरल">https://lagatar.in/lies-of-police-officer-with-viral-audio-administration-raid-in-businessman-ankushs-plant-and-pankaj-mishra-demands-investigation/68072/">वायरल

ऑडियो वाले पुलिस अफसर का झूठ – व्यवसायी अंकुश के प्लांट में प्रशासन का छापा और पंकज मिश्रा ने की जांच की मांग

वैक्सीन की समस्या जल्द होगी खत्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर की तैयारी के लिए सरकार एसओपी बनाने समेत अन्य ज़रूरी कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार पो पता है कि वैक्सीन निबंधन में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या के समाधान के लिए हर जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं और जल्द ही इससे निजात मिलेगी.

सीएम ने लोगों से की कोविड गाइडलाइन पालन करने की अपील

सीएम ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बिना मास्क घरों से ना निकलें. सभी लोगों को वैक्सीन राज्य सरकार की तरफ से निःशुल्क दिया जा रहा है और यह पूरी तरह सुरक्षित है. इसलिए खुद भी वैक्सीन लें और अपने आस-पड़ोस में भी लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करें. कोरोना को हराने के लिए हर एक व्यक्ति को वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें- अगले">https://lagatar.in/judicial-work-to-start-next-week-lawyers-of-dhanbad-wrote-a-letter/68094/">अगले

सप्ताह से शुरू हो न्यायिक कार्य, धनबाद के वकीलों ने लिखा पत्र

Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही