Ranch : झारखंड सरकार के कर्मी अब पांच सितंबर तक सरकार को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सौंप सकते हैं. सरकार ने संपत्ति का ब्यौरा देने की अवधि बढ़ा दी है. इससे पहले कर्मियों को संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया गया था. कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि पांच सितंबर तक संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए अंतिम मौका दिया गया है. कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा एचआरएमएस पोर्टल के जरिये ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं. बता दें कि ग्रुप डी के कर्मियों को संपत्ति का ब्यौरा नहीं देना है. [wpse_comments_template]
सरकारी कर्मी पांच सितंबर जमा कर सकते हैं संपत्ति का ब्यौरा, डेडलाइन बढ़ी
Last Updated: Aug 25, 2024 12:00 AM (IST)