Search

 
 
 

लोहरदगा: हेमंत सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम - बिंदेश्वर उरांव

 
Lohardaga: भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार पर निशाना साधा. कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं. सरेआम व्यवसाई को अपराधी अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं. रांची राजधानी में दिनदहाड़े अपराधी स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर को गोली मारकर हत्या कर देते हैं. कानून के रखवाले वकील को अपराधी चाकू से गोदकर हत्या कर रहे हैं. साथ ही चांदनी चौक जैसे भीड़ भाड़ वाले जगह में चंदवे निवासी पर हत्या का असफल प्रयास. पाकूड़ जिला के केकेएम आदिवासियों पर पुलिस बल द्वारा अंधाधुंध प्रहार कर घायल करना, निरंकुश सरकार का एक न बयान आना न उचित कार्रवाई करना राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है. उरांव ने कहा कि विगत एक सप्ताह में एक नहीं कई लोगों को अपराधियों ने अपनी गोली का निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस सरकार सिर्फ अपने आप को आदिवासी हितैषी की दुहाई देती है, परंतु पाकुड़ में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के बाद भी चुप्पी साधे हुए है. इसके अलावे दुष्कर्म की घटनाओं में भी लगातार वृद्धि हो रही है. बिंदेश्वर उरांव ने आगे कहा कि आगमी विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-violence-protestors-enter-prime-ministers-residence-sheikh-hasina-leaves-dhaka/">बांग्लादेश

हिंसा : प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुसे, शेख हसीना ने छोड़ा ढाका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही