Ranchi : चतरा, लातेहार और चाईबासा में नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के आश्रितों को झारखंड सरकार ने मुआवजा दे दिया है. मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है. इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी किया था. इनमें चतरा, चाईबासा जिले के एक-एक जबकि लातेहार जिले के दो मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिया गया है.
चतरा, लातेहार और चाईबासा में नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के आश्रितों को सरकार ने दिया मुआवजा
Last Updated: Mar 24, 2025 12:00 AM (IST)