Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार ने संसद में दी जानकारी, सात हजार से ज्यादा पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता चाहिए

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में जानकारी दी कि 11 हजार लोग भारत की नागरिकता पाने की  लिए लाईन में हैं. बताया कि साल 2016 से 2020 के दौरान कुल 4177 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गयी है. जानकारी दी कि वर्तमान में नागरिकता के लिए 10,635 आवेदन लंबित हैं. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में पूछे गये एक सवाल के जवाब में यह जानकारी लिखित रूप में दी. वर्ष 2016 से 2020 के दौरान भारतीय नागरिकता प्रदान किये जाने वाले लोगों का ब्योरा देते हुए बताया कि वर्ष 2016 में 1106, 2017 में 817, 2018 में 628, 2019 में 987 और 2020 में 639 व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता दी गयी है. इस अवधि में अब तक 4177 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गयी है. इसे भी पढ़ें : अरबपति">https://lagatar.in/billionaire-bill-gates-warns-omicron-will-knock-on-all-of-our-homes-i-canceled-the-holidays/">अरबपति

बिल गेट्स की चेतावनी, हम सभी के घर पर दस्तक देगा ओमीक्रोन, मैंने छुट्टियां रद्द कर दी

7306 आवेदन पाकिस्तान के लोगों के लंबित हैं

वर्ष 2021 के कितने लोगों को भारतीय नागरिकता मिली? इसका केंद्रीय मंत्री ने कोई ब्योरा नहीं दिया. भारतीय नागरिकता संबंधी लंबित आवेदनों के बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा कि 14 दिसंबर, 2021 की स्थिति के अनुसार कुल 10, 635 आवेदन अभी लंबित हैं.उनके अनुसार सबसे अधिक 7306 आवेदन पाकिस्तान के लोगों के लंबित हैं. अफगानिस्तान के 1152 आवेदन लंबित हैं. 428 आवेदन ऐसे लोगों के हैं जो राज्यविहीन हैं. इसे भी पढ़ें : उत्तरी">https://lagatar.in/landslide-in-jade-mine-in-northern-myanmar-over-100-feared-dead/">उत्तरी

म्यांमार की जेड खदान में भूस्खलन, 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका

3117 व्यक्तियों को भारत की नागरिकता दी गयी 

एक अन्य सवाल के जवाब में राय ने कहा कि साल 2018 से 2021 के दौरान पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदू, सिख, जैन और ईसाई अल्पसंख्यक समूहों से नागरिकता के लिए कुल 8244 आवेदन मिले   हैं और इनमें से 3117 व्यक्तियों को भारत की नागरिकता दी गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही