Search

 
 
 

हाइकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी- रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पर की गई कार्रवाई

 
Ranchi: राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने बुधवार को हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है कि रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट अधिकारियों के ट्रेड लाइसेंस देने के बदले पैसे लेने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही इंफोर्समेंट टीम के काम करने के तरीके में बदलाव लाया गया है, और कुछ नए नियम भी बनाए जा रहे हैं. महाधिवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के बाद हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है. सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम के प्रशासक भी अदालत में मौजूद थे. दरअसल, पांच सितंबर को इंफोर्समेट अधिकारियों के चुटिया में ट्रेड लाइसेंस के नाम पर उगाही करने की खबर प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. इसे भी पढ़ें- ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-dc-takes-cognizance-of-reports-of-irregularities-in-hazaribagh-central-jail/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : हजारीबाग सेंट्रल जेल में अनियमितता की खबरों पर डीसी ने लिया संज्ञान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही