Ramgarh: दुलमी प्रखंड की ईचातू पंचायत में शनिवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, प्रमुख रेणु देव, उप प्रमुख धर्मवीर महतो, भू-अर्जन पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार, गंगा चौधरी, राकेश कुमार, 20 सूत्री सदस्य प्रकाश करमाली सहित अन्य गणमान्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर सुधीर मंगलेश ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जनता को उनके पंचायत में आकर पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं का लाभ देने लिए राज्य सरकार द्वारा आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने विशेषकर ग्रामीण जनता से शिविर में आकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. इस दौरान गणमाण्य लोगों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया. शिविर में लाभुकों को अबुआ आवास, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, फूलो झानो योजना के तहत चेक दिया गया. वहीं, दर्जनों छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया. इसके अलावा राशन कार्ड, जॉब कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना व अन्य योजनाओं का फार्म लिया गया. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी शशि सिन्हा, मुखिया परमेशवर पटेल, शेख बहादुर, संजय प्रसाद, अल्ताफ अंसारी, कई पंचायत समिति सदस्य एवं अंचल व प्रखंड के कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/sensational-revelation-by-former-national-security-advisor-of-america-collusion-of-pakistans-isi-with-terrorists/">अमेरिका
के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा…पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत [wpse_comments_template]
रामगढ़: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में छात्राओं को मिली साइकिल
Leave a Comment