Search

 
 
 

सरकारी अनाज की काला बाजारी चरम पर, पिकअप वैन से 50 बोरा चावल बरामद, चालक गिरफ्तार

 
Dhanbad: गरीबों को दिए जानेवाले सरकारी अनाज की काला बाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र का है. जहां बीती रात सरकारी चावल की काला बाजारी कर रहे एक पिकअप वैन को जब्त किया गया. साथ ही पुलिस ने पिकअप चालक को भी हिरासत में लिया है. फिलहाल मामले की जानकारी खाद आपूर्ति विभाग को दी गई है. जिसके बाद खाद आपूर्ति विभाग बुधवार को चावल की जांच करने बलियापुर थाना पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-administration-took-initiative-start-closed-hospital-fcil/84914/">धनबाद

प्रशासन ने की FCIL के बंद अस्पताल को चालू करने की पहल

गुप्त सूचना पर कार्रवाई में मिली सफलता

बताया जा रहा है कि धनबाद के तीसरा थाना प्रभारी को पीडीएस चावल की कालाबाजारी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद तीसरा थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने देररात वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन JH-10UM -2590 पुलिस को देख कर भागने लगा. जिसके बाद प्रभारी ने पिकअप वैन का पीछा किया और बलियापुर थाना क्षेत्र के कुसमाटांड़ में पिकअप वैन को दबोच लिया. लेकिन बलियापुर थाना क्षेत्र होने के कारण तीसरा थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी बलियापुर थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल को दी. मामले की जानकारी मिलते ही बलियापुर पुलिस उक्त स्थल पहुंची जिसके बाद तीसरा पुलिस ने पिकअप बैन उन्हें सौंप दिया. पिकअप वैन जब्त करने के बाद बलियापुर पुलिस ने मामले की जानकारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को दी. जिसके बाद बुधवार को खाद आपूर्ति पदाधिकारी की उपस्थिति में पिकअप वैन में मौजूद चावल की जांच की गई और साथ ही चालक से भी पूछताछ की गई.

प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने दी जानकारी

मामले की जानकरी देते हुए प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी आर एस पासवान ने बताया कि चालक के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार यह गाड़ी भूली निवासी सूरज झा की है. और इस गाड़ी में मौजूद चावल बिजय शाव का है, जो अखलेश गुप्ता नामक व्यक्ति को दिया था. ड्राइवर इस चावल की काला बाजारी करने किसी क्षेत्र में जा रहा था. जिसे बलियापुर पुलिस ने पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि गाड़ी में कुल 50 बोरा चावल है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ड्राइवर के दिये बयान के अनुशार बिजय शाव, अखलेश गुप्ता, राहुल पांडये और सूरज झा पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-district-administration-officials-did-surprise-inspections-at-the-childrens-correctional-home/85187/">धनबाद

:  बाल सुधार गृह में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही