Search

 
 
 

सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, बुजुर्गों-दिव्यांगों को घर के पास दिया जाएगा टीका

 

New Delhi : सरकार ने टीकाकरण को लेकर जारी की नई गाइडलाइन. नई गाइडलाइन में सीनियर सिटिजंस और दिव्यांगों के लिए सहूलियत दी गई है. कोरोना की वैक्सीन देने के लिए बने एक्सपर्ट ग्रुप ने केंद्र को सुझाव भेजा था कि 60 से ऊपर आयु वाले, बीमारी से परेशान और दिव्यांग लोगों को घर के पास वैक्सीन लगाई जाए ताकि उन्हें दूर न जाना पड़े. सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है.

प्रस्ताव भेजा गया था कि अगर 60 साल के ऊपर किसी व्यक्ति को वैक्सीन की एक डोज लग गई हो या फिर कोई डोज न लगी हो, तो उसे घर के करीब वैक्सीनेट किया जाए. इसके अलावा ऐसे लोग जो बीमारी की वजह से बिस्तर पर हैं या वो लोग जो दिव्यांग होने के चलते चलने-फिरने में असमर्थ हैं तो उन्हें भी घर के करीब वैक्सीन लगाई जाए. केंद्र ने ये गाइडलाइन सभी राज्यों को भेज दी है.

इसे भी पढ़ें - स्वास्थ्य">https://lagatar.in/dr-op-anand-was-in-the-target-for-10-months-after-complaining-of-disturbances-in-the-health-department-saryu-rai/70604/">स्वास्थ्य

विभाग में गड़बड़ियों की शिकायत करने पर 10 महीने से टारगेट में थे डॉ ओपी आनंद : सरयू राय

क्या-क्या हैं नई गाइडलाइन में

  • सीनियर सिटिजंस और दिव्यांगों के वैक्सीनेशन के लिए घरों के पास नॉन-हेल्थ फैसिलिटी में भी वैक्सिनेशन की व्यवस्था की जाए. ये सेंटर्स कम्युनिटी एरिया, पंचायत घर, स्कूलों और ओल्ड एज होम में बनाए जा सकते हैं.
  • सीनियर सिटिजंस और दिव्यांगों की आबादी के हिसाब से डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स और रूरल टास्क फोर्स नियर टू होम कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स लोकेशन की पहचान करे. ऐसा करने से जिन बुजुर्गों और दिव्यांगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है, वो पूरा हो सके.
  • इस वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान वैक्सीन का कम से कम वेस्टेज हो. इसके साथ स्वास्थ्य केंद्रों और कोविड वैक्सीन सेंटर्स (CVC) जैसी जगहों पर पहले से चल रहे वैक्सीनेशन पर असर ना पड़े.
  • रूरल टास्क फोर्स नियर टू होम कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स को CVC से लिंक किया जाए. CVC इनचार्ज कोविड वैक्सीन, संसाधन और मैनपावर मुहैया करवाने के लिए जिम्मेदार रहेगा.
  • रूरल टास्क फोर्स नियर टू होम कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स लोकेशन सामुदायिक समूहों द्वारा पहले से तय कर ली जाएं. इस सभी लोकेशन का कोविन ऐप पर रूरल टास्क फोर्स नियर टू होम कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.
  • गाइडलाइन में कहा गया है कि डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स और रूरल टास्क फोर्स रूरल टास्क फोर्स नियर टू होम कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स पर वैक्सिनेशन की योजना बनाने और इसे अंजाम देने के लिए जिम्मेदार होंगी. ये दोनों फोर्स जगह और जरूरत के हिसाब से प्लान में बदलाव कर सकती हैं.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही