Search

 
 
 

सहायक शिक्षकों के साथ वादा खिलाफी कर रही सरकार : अतुल

 
Latehar : एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार एवं महासचिव अनूप कुमार ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है. दोनों ने शिक्षा मंत्री के उस बयान को आधार बनाया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार सहायक शि‍क्षकों को वेतनमान नहीं दे सकती है. अतुल और अनूप का कहना है कि चुनाव के समय सता पक्ष के नेता हर सभा में कहते थे कि उनकी सरकार आने पर वे सहायक श‍िक्षकों को वेतनमान देंगे. लेकिन सरकार में आने बाद अपने वायदे से मुकर गए. अतुल ने कहा कि सहायक शि‍क्षक इसका जवाब चुनाव के समय देंगे. प्रदेश में 60 हजार सहायक श‍िक्षक हैं. एक की भी मौत होने पर सरकार एक रुपये की भी मदद नहीं करती है, जबकि मंत्री-विधायकों की सुख सुविधा पर करोड़ों खर्च किये जा रहे हैं. जिला अध्यक्ष का कहना है क‍ि शिक्षा मंत्री के इस बयान से पूरे प्रदेश के सहायक अध्यापक हताश और आक्रोशित हैं. इसे भी पढ़ें :ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-laundering-of-a-large-part-of-1000-crores-earned-from-illegal-mining-done-through-amit-agarwals-companies/">ईडी

जांच में खुलासा : अमित अग्रवाल की कंपनियों के जरिये हुई अवैध खनन से कमाये 1000 करोड़ के बड़े हिस्से की लॉन्ड्रिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही