Ranchi: राज्य के हाई स्कूल और प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तैयार नियमावली को विभागीय स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद विरोध और आलोचना तेज हो गयी है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षांडंगी ने शिक्षक नियुक्ति नियमावली के उस प्रावधान को जोड़ने पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमें राज्य सरकार ने झारखंड से मैट्रिक, इंटर पास होने को अनिवार्य किया है. भाजपा इस मुद्दे पर यूपीए गठबंधन सरकार को घेरने की तैयारी में है. इसै भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-terror-of-wild-elephants-in-sapada-mid-day-meal-rice-wasted-in-school/">चांडिल
: सपादा में जंगली हाथियों का आतंक, स्कूल में मिड डे मील का चावल किया बर्बाद
अभ्यर्थियों को मिला बीजेपी विधायक अमित मंडल का साथ, कही ये बात
: सपादा में जंगली हाथियों का आतंक, स्कूल में मिड डे मील का चावल किया बर्बाद
नियोजन नीतियों में तुष्टिकरण से परहेज करे सरकार- कुणाल
कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि सरकार को नियोजन नीतियों में तुष्टीकरण से परहेज़ करना चाहिए और लार्जर पब्लिक इंटरेस्ट को ध्यान में रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नियोजन नीतियों में सरलता रहनी चाहिए ना कि अड़ियलपन. प्रवक्ता ने झारखंड सरकार और शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को सुझाव दिया है कि अनावश्यक मुकदमेबाजी बढ़ाने वाले उबाऊ नियम बनाने से अब झारखंड सरकार को परहेज़ करना चाहिए. सरकार के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट में केस की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है, इसका ख़राब असर सरकार की सेहत पर पड़ना लाज़िमी है. इसै भी पढ़ें-JPSC">https://lagatar.in/jpsc-candidates-got-the-support-of-bjp-mla-amit-mandal/">JPSCअभ्यर्थियों को मिला बीजेपी विधायक अमित मंडल का साथ, कही ये बात
Leave a Comment