Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नियुक्ति के नाम पर युवाओं को ठग रही सरकार, भाजयुमो करेगा बड़ा आंदोलन: किसलय तिवारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने हेमंत सरकार पर राज्य के युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है. प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए किसलय ने कहा कि झामुमो ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था. नौकरी नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. झामुमो की सरकार बनी. हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने, लेकिन वह वादा पूरा नहीं हुआ. अब एक बार फिर शिक्षक नियुक्ति के नाम पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को धोखा देने का काम शुरु किया है. 26001 पदों पर शिक्षक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी हुआ है. विज्ञापन में राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में दिख रहा है. झारखंड में सीटेट की परीक्षा 2016 के बाद नहीं हुई है. 2016 से 2023 के बीच करीब 2.75 लाख स्टूडेंट बीएड की परीक्षा पास कर चुके हैं. उन युवाओं को अपने भविष्य की चिंता सता रही है. इसे भी पढ़ें - CID">https://lagatar.in/cid-handed-over-the-list-of-316-criminals-to-ranchi-police/">CID

ने रांची पुलिस को 316 अपराधियों की लिस्ट सौंपी

सीटेट को मौका नहीं मिला तो होगा बड़ा आंदोलन - भाजयुमो

किसलय तिवारी ने कहा कि ऐसे में सीएम को चाहिए कि वह कोई ठोस नियम बनाकर बीएड पास युवाओं को मौका दें. नहीं तो युवाओं की मेहनत और उनका भविष्य बेकार हो जायेगा. उनकी उम्र सीमा भी पार हो रही है. उनके सामने एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई जैसी स्थिति बनती दिख रही है. कहा कि सरकार सीटेट पास युवाओं को मौका नहीं देती है तो भाजपा युवा मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगा. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/number-sp-rank-officers-increased-in-jharkhand-yet-28-posts-are-vacant-and-in-charge/">झारखंड

में SP रैंक के अधिकारियों की संख्या तो बढ़ी, फिर भी 28 पद खाली व प्रभार में
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही