Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार बेरोजगारी दूर करने को लेकर प्रतिबद्ध है- सीएम हेमंत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : खूंटी और जमशेदपुर में चल रहे कल्याण गुरुकुल के 230 प्रशिक्षित युवाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रमाणपत्र सौंपा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगारी दूर करने को लेकर प्रतिबद्ध है. अब तक राज्य सरकार ने विभिन्न माध्यमों से हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के साथ रुकी हुई तमाम नियुक्तियां को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थायी नियुक्ति के साथ-साथ राज्य सरकार युवाओं को कौशल युक्त बनाने पर भी ध्यान दे रही है. बता दें कि प्रेज्ञा फाउंडेशन और झारखंड सरकार के कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षित युवाओं को सीएम हेमंत सोरेन ने प्रमाणपत्र दिया है. आज के कार्यक्रम में कल्याण विभाग के सचिव केके सोन, सीएम के प्रधान सचिव विनय चौबे, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह उपस्थित थे. https://twitter.com/JharkhandCMO/status/1445297089932500999

इसे भी पढ़ें - 21">https://lagatar.in/the-police-returned-the-sculptors-who-came-to-finalize-the-21-feet-statue-the-president-said-that-the-makeup-of-the-mother-will-start-from-today-itself/">21

फीट की प्रतिमा को अंतिम रुप देने पहुंचे मूर्तिकारों को पुलिस ने लौटाया, अध्यक्ष ने कहा-आज से ही शुरू होगा मां का श्रृंगार

हाथ में हुनर हो तो केवल नौकरी पर ही ध्यान न दें - सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वेल्डिंग, प्लाम्बरिंग, कारपेंटरी जैसे हार से तरासे गये युवा प्रमाण पत्र ले रहे हैं. वे न केवल प्रमाणपत्र ले रहे हैं, बल्कि इसी माध्यम से उन्हें न्यूनतम 15,000 रुपये की नौकरी भी दी जा रही है. सीएम ने कहा कि हाथ में हुनर हो तो केवल नौकरी पर ही ध्यान न दें. नौकरी के साथ-साथ आप चाहें तो स्वरोजगार पर भी जोर दें. राज्य सरकार आपके लिए सदैव कड़ी है. सरकार की पहल से ऐसे युवाओं को CMEGP के माध्यम से 25 लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जायेगा. लोन पर सब्सिडी भी दी जायेगी. विभागीय मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि यह कार्यक्रम सुदूर गांव के युवाओं को जागरूक करेगी. हमारे राज्य के युवा मेहनती हैं. राज्य सरकार की ओर से चलाया जा रहा यह कार्यक्रम युवाओं को हुनरमंद बना रहा है. प्रेज्ञा फाउंडेशन एक गैर लाभकारी विशेष परियोजना है. इसमें ST, SC सहित अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. पूरे राज्य में 26 कल्याण गुरुकुल संचालित हैं. इन गुरुकुलों में 12 ट्रेंड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कल्याण गुरुकुल से अब तक 569 युवाओं को विदेश में नियोजित किया गया है. इसे भी पढ़ें -रिम्स">https://lagatar.in/rims-will-get-four-gifts-cm-inaugurate-psa-plant-cobas-machine-new-ct-scan-machine-central-lab-october-6/">रिम्स

को चार सौगातें: सीएम छह अक्टूबर को पीएसए प्लांट, कोबास मशीन, सीटी स्कैन मशीन, सेंट्रल लैब का करेंगे उदघाटन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही