Search

 
 
 

पुलिसकर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश जल्द, राशन और महंगाई भत्ता बढ़ाने पर सरकार कर रही विचार

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 12 वें दिन पुलिस कर्मियों के क्षतिपूर्ति राशि का मुद्दा उठा. जिसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पुलिसकर्मियों को 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश देने का काम बहुत जल्द होगा. मामले में 11 जनवरी 2021 को विभागीय पत्र आया है, राज्य सरकार इसे लेकर काफी गंभीर है. जल्द ही इस पर निर्णय लेगी. मामले को लेकर सदन में माले विधायक विनोद सिंह, निर्दलीय विधायक सरयू राय और भाजपा विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया. इसे भी पढ़ें - हाथियों">https://lagatar.in/proposal-to-increase-compensation-on-loss-of-life-and-property-from-elephants-under-consideration-government-is-considering-to-increase-from-4-lakh-to-6-50-lakh/">हाथियों

से जानमाल की क्षति पर मुआवजा वृद्धि का प्रस्ताव विचाराधीन, 4 लाख से 6.50 लाख करने पर सरकार कर रही विचार

वर्दी भत्ता और राशन भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन

संसदीय कार्य मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के पास पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ता और राशन भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है. जिस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/deoghar-joint-front-will-give-a-befitting-reply-to-the-ruling-party-in-the-house-devsharan/">देवघर

: सदन में सत्ता पक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगी ज्वाइंट फ्रंट- देवशरण  

20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश बंद कर दिया गया

विधायक विनोद सिंह ने कहा कि राज्य के 75000 पुलिसकर्मी विरोध दिवस माना रहे हैं. 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश बंद कर दिया गया है. वर्दी भत्ता 4000 रुपये मिल रहा है जबकि बिहार राज्य में यह 10,000 है.राशन भत्ता 2000 रुपये है, जबकि बिहार में 6000. विधायक सरयू राय ने सरकार से इस मामले पर जल्द ही निर्णय लेने की मांग की. इसे भी पढ़ें - अखिलेश">https://lagatar.in/akhilesh-claims-sp-alliance-has-won-304-seats-raised-the-issue-of-postal-ballot/">अखिलेश

का दावा,  304 सीटों पर सपा गठबंधन जीता है, उठाया पोस्टल बैलेट का मुद्दा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही