Search

 
 
 

सरना आदिवासी समाज के हक-अधिकार देने के लिए सरकार उठा रही है ठोस कदम : सीएम

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति ,भारत के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सरना आदिवासी समाज की समस्याओं एवं मांगो से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में सरकार सभी वर्ग तथा समुदाय के विकास एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. इस दिशा में समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों को सशक्त और आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है. बिना समाज को मजबूत किए राज्य को मजबूत नहीं कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरना आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा एवं संस्कृति को संरक्षित करने के साथ उनके हक-अधिकार को देने के लिए हमारी सरकार ठोस कदम उठा रही है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-reveals-murder-case-of-land-businessman-madhu-rai-four-arrested-including-shooter/">रांची

पुलिस ने जमीन कारोबारी मधु राय हत्याकांड का किया खुलासा,शूटर समेत चार गिरफ्तार

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव, अमर उरांव, राजू मंडल, शिवा कच्छप, प्रदीप तिर्की, सोनू मुंडा, झरी मुंडा, राजेश तिर्की, हेमन्त गाड़ी, चिंतामणि सांगा, सुलोचना खालखो, सावित्री कच्छप, लाली कच्छप, संजना उरांव, मधु तिर्की, प्रीति कच्छप और सायरा कच्छप प्रमुख रूप से शामिल थे. इसे भी पढ़ें -नीतीश">https://lagatar.in/saharsa-nitish-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-rs-210-crore-in-saharsa/">नीतीश

ने सहरसा में 210 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही