Search

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मीडिया कवरेज को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की

New Delhi : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मीडिया कवरेज को लेकर सभी टीवी चैनल्स को एडवाइजरी जारी किये जाने की खबर है. मंत्रालय ने बिपरजॉय की ग्राउंड रिपोर्टिंग में शामिल मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतने की सलाह टीवी चैनल्स को दी है. एडवाइजरी में कहा गया है कि चक्रवात बिपरजॉय के देश के पश्चिमी तट से टकराने की उम्मीद है, जिससे अलग-अलग आयामों में व्यवधान पैदा होने की संभावना है.                                                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है

एडवाइजरी  में  कहा गया है कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. मीडियाकर्मी, विशेष रूप से सैटेलाइट टीवी चैनल चक्रवात सहित अन्य संबंधित घटनाओं की जमीनी रिपोर्टिंग करेंगे. चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए इस घटना की रिपोर्टिंग के लिए निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों द्वारा भेजे गये पत्रकार, कैमरामैन और अन्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है.

मीडियाकर्मियों  की तैनाती को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतें

मंत्रालय ने मीडियाकर्मियों पर खतरे की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि सरकार चिंतित है कि चक्रवात की जमीनी रिपोर्टिंग करने में लगे विभिन्न मीडियाकर्मियों की जान को खतरा हो सकता है. मंत्रालय ने पत्रकारों, कैमरामैनों सहित अन्य मीडियाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सलाह दी है. कहा है कि मीडिया संगठन प्रभावित होने की संभावना वाले क्षेत्रों में अपने कर्मियों की तैनाती में अत्यधिक और उचित सावधानी बरतें. किसी भी परिस्थिति में मीडियाकर्मियों की तैनाती के लिए इस तरह का निर्णय नहीं लिया जाये जिससे उनकी सुरक्षा से समझौता हो. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp