Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में सरकारी नौकरी की बहार, BTSC ने हॉस्टल मैनेजर पद के लिए निकाली वैकेंसी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर के 91 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर के 91 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है.

 

महत्वपूर्ण तिथियां :

- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 10 अक्टूबर 2025

- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 नवंबर 2025

- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 10 नवंबर 2025

- फाइनल सबमिशन की अंतिम तिथि : 12 नवंबर 2025

- परीक्षा तिथि : जल्द सूचित की जाएगी

- एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले जारी होगा

 

आयु सीमा 

आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार), उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए.   

 

आवेदन शुल्क  व भुगतान माध्यम

सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित की गई है. उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS औऱ कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही