Search

 
 
 

पलामू: पाटन में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ

 
Medininagar: पाटन प्रखंड के केलहार व पचकेडिया पंचायत सचिवालय में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पाटन के प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, पूर्व जिप सदस्य नंद कुमार राम, बीडीओ पाटन डॉ अमित कुमार झा, सीओ पाटन प्रवीण कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष पाटन रामानंद पांडे, 20 सूत्री उपाध्यक्ष पाटन उमाशंकर सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पाटन रणजीत सिंह, समाजसेवी शक्ति शंकर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर की. जहां पर झारखंड सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. लोगों को बताया गया कि हेमंत सोरेन के द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं लोगों को मिल रही हैं. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अहमद हुसैन अंसारी ने किया. मौके पर पचकेडिया पंचायत के पंसस सरिता देवी, प्रखंड समन्वयक आवास शिवम कुमार, 15वीं वित्त आयोग चितरंजन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार, डॉ रामाश्रय प्रसाद यादव समेत कई लोग मौजूद थे. जहां पर मनरेगा, केसीसी, सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना, अबुआ आवास व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/poshan-sakhi-didis-expressed-gratitude-after-meeting-cm-hemant-said-government-is-working-in-the-interest-of-the-state/">CM

हेमंत से मिल पोषण सखी दीदियों ने जताया आभार, बोली- सरकार राज्यहित में काम कर रही काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही