Search

 
 
 

झारखंड में लूट खसोट करने वाली सरकार : प्रतुल शाहदेव

 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने किया मीडिया सेंटर का उद्घाटन Hazaribagh:  देश शरिया कानून से नहीं बल्कि अपना कानून से चलता है. हमारा मुद्दा एक देश एक कानून का है. उक्त बातें लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह लोकसभा क्लस्टर प्रभारी प्रतुल शाहदेव ने कहीं. उन्होंने कहा कि आज भारत देश काफी मजबूत है. पहले चीन सीमा लांघ जाती थी, पाकिस्तान सिर काट कर ले जाते थे, परंतु अब ऐसा नहीं है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किसी भी बाहरी तत्वों की हिम्मत नहीं होती है. प्रधानमंत्री मोदी के सामने एक देश एक झंडा हुआ. भाजपा के शासन में 2029 तक वन नेशन वन इलेक्शन लागू होकर रहेगा. पहले गरीबों का पैसा गरीबों तक नहीं पहुंच पाता था. देश में जन धन योजना की 50 करोड़ खाताएं खुलीं. उज्ज्वला योजना से राहत मिली. आयुष्मान भारत योजना से एक गरीब को भी अमीरों जैसी सुविधाएं प्राप्त हुई. आदिम जनजातियों के लिए कॉरपस फंड का सृजन किया गया. संथाली भाषा को आठवीं सूची में लाया गया. बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को वृहद पैमाने पर मनाया गया. झारखंड में लूट खसोट की हेमंत सोरेन की सरकार रही. हेमंत सोरेन ने झारखंड में परिवारवादी शासन चलाया. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए कृत संकल्प है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी की लहर है. इस पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता समेत हजारीबाग के भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, जयनारायण मेहता समेत मंचासीन अतिथि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-विधानसभा">https://lagatar.in/bjp-reached-election-commission-against-assembly-speaker/">विधानसभा

अध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही