Search

 
 
 

छात्रों पर लाठी चार्ज करके सरकार ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दीः चंपाई

 
Ranchi: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार को निशाने पर लिया है. सोशल मीडिया पोस्ट पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक कहावत है कि - पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं. इसी तर्ज पर अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज करके सरकार ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है. इसे भी पढ़ें - एक्शन">https://lagatar.in/palamu-dc-in-action-asked-ineligible-ration-card-holders-to-surrender-cards-by-december-20/">एक्शन

में पलामू डीसी, अयोग्य राशन कार्डधारियों को 20 दिसंबर तक कार्ड सरेंडर करने को कहा

सीबीआई जांच की मांग की

चंपाई सोरेन ने आगे लिखा है कि हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि अगर नियुक्ति समेत किसी भी सरकारी प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हों, तो सीबीआई जांच द्वारा सरकार इस विवाद का सर्वमान्य हल निकाल सकती है. लेकिन जिस प्रकार लाठी के दम पर युवाओं के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है.

भाजपा छात्रों के साथ है खड़ी

भाजपा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी है. झारखंड की अगली पीढ़ी के भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को बर्दास्त नहीं किया जायेगा. इसे भी पढ़ें -जल्द">https://lagatar.in/appoint-jpsc-chairman-soon-hc/">जल्द

करें JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति : HC 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही